बिलासपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने समस्या ग्रस्त क्षेत्रों पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जल विभाग और समस्त जोन कमिश्नरों को दिए है। इसके अलावा जहां अति आवश्यक है वहां तत्काल बोर करने के भी निर्देश दिए है ज्ञात है की शहर में 19 स्थानों पर बोरिंग के कार्य स्वीकृत किए गए है। इन सभी कार्यों का क्रियान्वयन 31 मार्च तक किसी भी सूरत में करने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने आज दृष्टी सभाकक्ष में निगम के कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान जल विभाग और जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों जहां पानी की समस्या है वहां टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा की नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसके अलावा सप्लाई के लिए आवश्यक पाइपलाइन का कार्य जहां चल रहा है उसमें तेजी लाए तथा जहां कार्य प्रारंभ करना है वहां शीघ्र कार्य शुरू करें। पानी की समस्या के समाधान के लिए सभी जोन को राशि उपलब्ध करा दी गई है,आवश्यकता अनुसार रिपेयरिंग,उपकरण खरीदी समेत अन्य कार्य तीव्र गति से करने को कहा है। समीक्षा बैठक में सिरगिट्टी में जल आवर्धन योजना के तहत बने पानी टंकी में बिजली आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर 15 अप्रैल तक उक्त टंकी से सप्लाई कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी और शिविर में छायें की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है ताकि मोबाइल यूनिट में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसके साथ ही भवन अनुज्ञा पोर्टल के जरिए नक्शा समय सीमा के भीतर पास हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भवन शाखा को कमिश्नर द्वारा दिए गए है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
