बिलासपुर। नगर निगम सीमा में रहने वाले नागरिकों को इस गर्मी में शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए मेयर रामशरण यादव ने निगम के कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षदों को पत्र लिखा है। उन्होंने पार्षदों को सात दिन के अंदर उनके वार्ड में शुद्ध पेयजल की सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कतों से अवगत कराने कहा है, ताकि अगले सात दिन में जर्जर पाइप लाइन, कटी हुई पाइप लाइन को सुधारा जा सके।
नगर निगम सीमा में ऐसे कई वार्ड हैं, जहां गर्मी की सीजन में शुद्ध पेयजल को लेकर मारामारी मचती है। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के बीच नागरिकों को पेयजल के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। बीते सालों की ऐसी समस्याओं को देखते हुए मेयर यादव ने समय से पहले ही वार्डों में पेयजल की आपूत्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षदों को लिख्ो पत्र में कहा है कि आपके वार्ड में पेयजल को लेकर जो भी छोटी-मोटी समस्याएं हैं। जर्जर पाइप लाइन, कटी-फटी पाइप लाइन, टोटीविहीन नल आदि समस्याओं से सात दिन के अंदर उन्हें लिखित में दिया जाए, ताकि समय रहते इन समस्याओं को दूर कर लिया जाए।
00 जोन कमिश्नरों को एक लाख रुपए तक की खरीदी की छूट
मेयर यादव ने निगम के सभी जोन कमिश्नरों से कहा है कि वे पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए एक लाख रुपए की खरीदी कर सकते हैं। यह वित्तीय अधिकार उन्हें आयुक्त की ओर से दिलवा दिया गया है। यह राशि खत्म होने पर जरूरत पड़े तो और राशि की मांग की जा सकती है। मेयर ने जोन कमिश्नरों को सख्त हिदायत दी है कि पाइप लाइन में कहीं भी रबर का पैबंद न लगाया जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
