बिलासपुर। पुलिस ने अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त की इस कार्रवाई में 11 नग मोटरसाइकिल, एक वर्लपूल कंपनी का फ्रिज है और 3 नग सिलेंडर जप्त किया है।

जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं अत्यधिक होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अलग-अलग स्थानों में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। जिसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिनसे निर्देश मिलने बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू मैम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा एक साथ अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई। आरोपियानो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 11 नग मोटरसाइकिल, 1 नग फ्रीज, 3 नग गैस सिलेंडर अलग-अलग स्थानों से जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
00 विशेष योगदान
थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य उप निरीक्षक रविंद्र यादव मनीष कांत प्रधान आरक्षक संतोष केरकेट्टा आरक्षक गोकुल जांगड़े प्रेम सूर्यवंशी अजय शर्मा रंजीत खरे रंजीत खांडे इंद्रजीत पटेल अनिल डे कमलेश सूर्यवंशी सुभाष मरावी रवि राजपूत रवि शर्मा क्राइम ब्रांच निरीक्षक हरविंदर सिंह आरक्षक बलबीर सिंह दीपक उपाध्याय विवेक राय विकास राठौर नूर उल कादरी आदि का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1/4) जा फौ 379 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
00 नाम आरोपी
(१) अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव पिता अशोक श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी देवनगर कोनी
(२) किशन जांगड़े पिता सखाराम उम्र 20 साल निवासी कुंदरू बाड़ी प्रभात चौक सरकंडा
(3 ) अजय उर्फ सोनू यादव पिता दशरथ लाल उम्र उम्र 28 साल निवासी बंधवापारा विद्या निकेतन स्कूल के पास सरकंडा
(४) सुकालू साहूपिता स्वर्गीय राजकुमार उम्र 19 साल निवासी मन नाडोल त्रिपुरा
(५) वीरेंद्र उर्फ बाऊआ चौहान पिता गन्नू चौहान निवासी तिफरा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
