बिलासपुर। दो महीने पहले घर मे घुसकर मारपीट करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने लाठी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुलाबा बाई यादव पति संतोष यादव, उम्र 45 वर्ष, सा.ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर 03 फरवरी को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि घटना 02 फरवरी की शाम करीबन 06.30 बजे प्रार्थिया का पति संतोष यादव अपने बच्चो को घर में बदमाशी करने से डांट-फटकार लगाकर गाली गलौच किया था। जिसे उसके पड़ोसी शनि यादव, अजय यादव, संजय यादव एवं गायत्री बाई एक राय होकर गाली गलौच कर रहे हो कहकर घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डण्डा, लाठी एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया था। रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-040/2022 धारा-452, 294, 323, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान आरोपीगण गिरफ्तारी की भय से घटना दिनांक से लुकछिप रहे थे। 26 मार्च को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन नग डण्डा जप्त किया गया है। बाद आरोपीगण शनि यादव, अजय यादव, संजय यादव एवं गायत्री यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी
(1) शनि यादव पिता दुलारी यादव, उम्र 50 वर्ष, सा.ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
(2) अजय यादव पिता शनि यादव, उम्र 24 वर्ष, सा.ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
(3) संजय यादव पिता शनि यादव, उम्र 22 वर्ष, सा.ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
(4) श्रीमती गायत्री बाई यादव पति शनि यादव, उम्र 40 वर्ष, सा.ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
