गरियाबंद। बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर की लापरवाही के कारण एक ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कर्मचारी को मेंटेनेंस के किए जिस बिजली के जिस खंभे में चढ़ाया गया था उसके तार में करंट दौड़ रही थी। जिसे छूते ही कर्मचारी नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

29 मार्च को गरियाबंद बिजली आफिस में कार्यरत JE एस के दीवान लाइन मेंटेनेंस की सूचना मिली। जे ई एस के दीवान को सुचना मिलने के बाद लाइन स्टाफ शत्रुघन ध्रुव और ठेका कर्मचारी गोवर्धन ध्रुव को लाइन सुधार हेतु स्पॉट पर भेजा गया। लाइन स्टाफ के द्वारा लाइन बंद का कन्फर्मेशन होने के बाद ठेका कर्मचारी गोवर्धन ध्रुव को 11 kv लाइन में बिना डिस्चार्ज लगाए पोल पर चढ़ा दिया गया। पोल पर चढ़ते ही तार को छूने पर वो पोल से झटका लगने से जमीन पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है।
इस दुघर्टना कि जानकारी मिलते ही छ. ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष अजय राय, संगठन मंत्री पुलेश सिन्हा, प्रभारी मंत्री उमेंद मंडावी एवं गरियाबंद में कार्यरत 50 ठेका कर्मचारी डिवीजन आफिस गरियाबंद पहुंच कर कार्यपालन अभियंता पी के साहू से मुलाकात की और घटना पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। कार्यपालन अभियंता के द्वारा हुए दुघर्टना पर पूरी विस्तृत जानकारी एवं संबंधित कर्मचारी द्वारा कि गई लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा घटना पर उचित कार्यवाही एवं दोषी पाए गए कर्मचारी अधिकारी पर कठोर कार्यवाही नहीं किए जानें पर छ. ग. विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
