रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 267 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे है। इस सूची के जारी होने बाद एसे अधिकारियों – कर्मचारियों के खिलाफ करवाई होने की संभावना बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश और सामान्य प्रशासन की सख्ती के बाद फर्जी जाति के आधार पर नौकरी कर रहे हैं अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी होनी शुरू हो गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से उन फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे कर्मचारी अधिकारी की लिस्ट भी जारी की गयी है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह से अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी के आर्डर जारी होने शुरू हो जायेंगे। राज्य सरकार ने जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक प्रदेश में अभी 267 वैसे अधिकारी-कर्मचारी हैं, जो फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे हैं।
उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति द्वारा जिन विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी, गलत पाए गए हैं उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के 14, आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के 8, राजस्व विभाग के 7, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 9, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8, महिला एवं बाल विकास विभाग के 4, जल संसाधन विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15, वाणिज्यकर विभाग के 1, गृह विभाग के 7, ग्रामोद्योग विभाग के 12, उर्जा विभाग के 7, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग 4, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के 5, उच्च शिक्षा विभाग 3, कृषि विभाग के 14, नगरीय प्रशासन विभाग और वन विभाग के 5-5, सहकारिता विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 2-2, पशुधन विभाग एवं मछलीपालन विभाग 6, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 1, स्कूल शिक्षा विभाग 44, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जनसम्पर्क विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग में एक-एक प्रकरण शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
