बिलासपुर। भारतीय किसान संघ ने वसुंधरा स्टील एंड पावर लिमिटेड के मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग करते हुए SP, IG और मस्तूरी थाने में आवेदन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के मालिक ने उद्योग स्थापित करने के लिए किसानों से औने_पौने दाम में खरीदा और उद्योग स्थापित करने के बजाए कई गुना अधिक कीमत में बेचकर फरार हो गया।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में पाराघाट, बेलटुकरी,भनेशर के किसानों ने कलेक्टर , पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवम मस्तूरी थाने में जाकर विकाखण्ड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पाराघाट में वसुंधरा स्टील एंड पावर लिमिटेड के मालिक सुशील कुमार जालान के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने आवेदन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलन द्वारा पावर प्लांट डालने के नाम पर पाराघाट भनेशर, बेलटुकरी के कृषकों से जमीन खरीदी कर 5/3/2010 को लोक जनसुनवाई कराई गई। जनसुनवाई में राज्य के ओद्योगिक नीति के अंतर्गत मिलने वाले लाभ स्थापन, पुनर्वास एवम परिवार के सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन लुभावनी बात कर भोलेभाले किसानों को विश्वास में लेकर जल्द ही कार्य प्रारंभ करने के आश्वासन देकर कंपनी के मालिक ने आज दिनांक तक कोई कार्य नही किया ।
कंपनी के मालिक ने राज्य शासन एवम किसानों को भी धोखे में रखकर कृषकों द्वारा खरीदे गए सस्ते दर की जमीन पर प्लांट लगाने की जगह गोपनीय तरीके से राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी को रातोरात बेचकर भाग गया। जमीन बेचने की प्रक्रिया के अंतर्गत इस्तेहार निकलवाने, ग्राम में मुनियादी कराने या प्रभावित किसानों से कोई राय मशविरा नही किया गया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। जिसकी जानकारी हम किसानों को होने पर उपरोक्त ग्राम के कृषकों एवम किसान हितैषी संगठन भारतीय किसान संघ के द्वारा तहसील मस्तूरी कार्यालय में कार्यपालन दंडाधिकारी राजस्व एवम तहसीलदार के पास दिनांक 5/4/2022एवम 19/4/2022 को नामांतरण पर रोक लगाने हेतु आपत्ति किया था।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पीड़ित किसानों को लेकर निवेदन है कि कंपनी के मालिक सुशील कुमार जालान पिता लालचंद जालान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाए।
ज्ञापय सौपने वालो में जिला मंत्री सोनू तिवारी ,राजू सिंह माधव सिंह, विक्रम सिंह, महेश यादव, आनंद ध्रुव, ठाकुर राम, गोरेलाल ,संतराम, शुशील, परमानंद चंद्राकर , परमेश्वर चंद्राकर, लक्मन रात्रे, किसुनदास सहित बड़ी संख्या में प्रभावित कृषक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
