बिलासपुर—दिल्ली में मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और राहुल गांधी को ईडी में बुलाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। बांह में काली पट्टी बांधकर केन्द्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस के सभी विधायको और पदाधिकारियों ने रैली निकालकर गिरफ्तारी का विरोध किया। कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठकर रामधुन भी गाया।
दिल्ली में राहुल गांधी को ईडी में पूछताछ के लिए बुलाने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज कांग्रेस नेताओं ने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी की अगुवाई में सोमवार को नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी और भाषणबाजी के बाद जिले के सभी विधायक और दिग्गज कांग्रेसी पदाधिकारियों ने रैली में भाग लिया। कलेक्टर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास शहीदों से जुड़ा है। कांग्रेस नेता डरने वाले नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार कर भाजपा ने हमे ललकारा है। इसका बदला लिया जाएगा। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि हम भ्रष्टाचार से डरने वाले नहीं है। भाजपा तैयार रहे उन्हें भी एक दिन ई़ड़ी कार्यालय से नोटिस भेजा जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि जो भी मोदी और शाह के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें परेशान किया जाता है। जब राहुल गांधी ने कहा कि ना मैं भ्रष्टाचार करता और ना ही भ्रष्टाचारियों से डरता हूं। इसके ठीक तीन दिन बाद मोदी और शाह के इशारे पर ई़़डी ने राहुल गांधी को सम्मन भेज दिया।
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, अकलतरा पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, अरविन्द शुक्ला, गोपाल दुबे, राजेन्द्र डब्बू साहू, राजेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह,अर्जुन तिवारी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी ने पूरे कार्यक्रम में ना केवल बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बल्कि केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश भी जाहिर किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
