बिलासपुर। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से सर्वे अन्वेषक और सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सेंट्रल पाइंट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कहा कि सर्वे के कार्य को ईमानदारीपूवãक करें, ताकि श्रमिकों को सही समय पर उचित सुविधाएं मिल सकें। विशिष्ट अतिथि कायस्थ समाज के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठित व असंगठित श्रमिकों की गणना सही ढंग से की जाए।
राज्य लेबर ब्यूरो के जेडीई रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में क्षेत्र, ढांचा स्थापना सर्वेक्षण (एएफईएस) विषय पर राज्य के क्षेत्र अन्वेषकों व सुपरवाइजरों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का श्रम व रोजगार मंत्रालय लेबर ब्यूरो देश के श्रमिकों से संबंधित आंकड़ों का संग्रह करता है और इसका विश्लेषण करने के बाद देश के श्रमिकों के सामाजिक कल्याण के लिए नीतिगत निर्णय लेता है।
00 आंकड़ों का संग्रहण करना सिखाया
प्रशिक्षण में उन्हें सिखाया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन उपक्रमों जैसे विनिर्माण, व्यापार, भवन निर्माण, परिवहन, होटल, रेस्टोरेंट, आईटी क्षेत्र आदि नए सेक्टरों में आंकड़ों का संग्रह किस प्रकार किया जाना है। श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे भारत में लेबर ब्यूरो ने यह कार्य बेसिल कंपनी को दिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
