बिलासपुर। रेस्क्यू टीम राहुल तक पहुंच गई है। सुरंग के बाहर फोल्डेबल स्ट्रेचर तैयार कर लिया गया है और मेडिकल टीम एलर्ट मोड़ में है। लेकिन राहुल के निकलने के ठीक पहले जिले के SP विजय अग्रवाल की तबियत बिगड़ गई है।

पिछले पांच दिन से बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है। जिला प्रशासन राहुल की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पल_पल की जानकारी ले रहे है। इस बीच चट्टानों को चीरकर NDRF और सेना के जवान राहुल तक पहुंच गए है। सुरंग के बाहर NDRF की टीम ने फोल्डेबल स्ट्रेचर तैयार कर लिया है मेडिकल की विशेष टीम पूरी तरह से एलर्ट मोड़ में है क्योंकि राहुल को बोरवेल से कभी भी निकाला जा सकता है। इधर राहुल के शीघ्र ही निकलने की खबर मिलते ही गांव के अलावा आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भी एकत्रित हो गए है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगा दिया गया है। इधर ग्रीन कारीडोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। रेस्क्यू में लगे सारे लोग एलर्ट मोड़ में है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
