बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मोटी रकम लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करता था। एसपी कार्यालय में ऐसे ही फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचे युवक से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक भाजपा पार्षद, एक आरक्षक, एक निगमकर्मी समेंत चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी पियूष प्रजापति एक नियुक्ति पत्र लेकर एसपी कार्यालय बिलासपुर ज्वाइनिंग करने पहुंचा। जब युवक ने स्थापना शाखा के प्रभारी ने न्युक्ति पत्र देखते ही समझ गए। लिहाजा उन्होंने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सिविल लाइन पुलिस एसपी कार्यालय पहुंचकर फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने आए युवक पीयूष प्रजापति को थाना ले आए और पूछताछ करने के बाद जुर्म दर्ज कर लिया। मामले में जब पियूष प्रजापति से पूछताछ की गई तो बताया की ये नियुक्ति पत्र भाजपा पार्षद रेणुका नागपुरे, निगम कर्मी भोजराज नायडू, पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला ने बनाकर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी 1 पियूष प्रजापति पिता भोलाराम 28 साल करगीरोड, कोटा, 2भोजराज नायडू पिता लक्ष्मण नायडू 58 साल यदुनंदन नगर तिफरा, 3 रेणुका प्रसाद नगपुरे पिता हरीलाल उम्र 49 साल निवासी हेमूनगर तोरवा, 4 पंकज शुक्ला पिता भोलाराम शुक्ला 42 साल पुलिस लाइन बिलासपुर को गिरिफ्तार कर इनके पास 8 लाख रुपए नगद और स्कैनर प्रिंटर, लेबटाप जप्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
