बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी के मामले में बिलासपुर पुलिस की सायबर यूनिट बड़ी कार्रवाई की है। ठग ने जो पैसा 4 लाख 52 हजार अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था उसे वापस कराने में सफलता पाई है।
ग्राम पाली, जिला कोरबा निवासी राजीव केशव आम्बेकर मिडिल स्कूल में UDT के पद पर कार्यरत हैं। जीवन की पूरी कमाई इनके बैंक एकाउंट में थी, की 29 मई को उनके पास 1 अज्ञात व्यक्ति खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर उन्हें विस्वास में लिया और उनके मोबइल पर रिमोट access tool ANY DESK, TEAM VIEUER APP INSTALL कराकर सारी जानकारी अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लिया। इसके बाद 3 बार मे कुल 4 लाख 52 हजार रुपये धोखाधड़ी कर आहरित कर लिया था। जिसकी तत्काल सूचना थाना प्रभारी तोरवा फैज़ुल शाह द्वारा Accu को बताते हुए पीड़ित को तत्काल ACCU कार्यालय भेज गया।
सूचना ACCU को प्राप्त होने पर प्रार्थी से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रभारी एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट निरीक्षक हरविंदर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका श्रीमती पारुल माथुर को अवगत कराते हुए साइबर एक्सपर्ट उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी एवं सायबर टीम विकाश राम, मुकेश वर्मा, शकुंतला साहू, सतीश भारद्वाज को मामले में तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। साइबर पोर्टल एवं बैंक वालेट से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पूरी कार्यवाही की गई। लगातार प्रयास से प्रार्थी के साथ हुए सम्पूर्ण राशि 4 लाख 52 हजार रुपये प्राथी के बैंक एकाउंट/क्रेडिट कार्ड में वापस करवाने में सफलता प्राप्त की है। जल्द ही उसके एकाउंट में वापस आ जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
