बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि ये लिकर, लैंड, सेंड और कोल माफियाओं की सरकार है। भूपेश बदला और तबादला में ब्यस्त है। एक सवाल के जवाब में डॉ सिंह ने कहा कि उनके मंत्री मंडल के सारे सदस्य ईमानदार थे सबने अपने अपने हिसाब से बेहतर काम किया।


अपने एकदिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे डॉ सिंह ने कहा प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीद करके कांग्रेस को सत्ता सौपी थी लेकिन दो साल में सिवाय बदहाली के कुछ दिखाई नही दे रहा है। दो साल के अंदर ही सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुका है। ये सरकार विजनलेश सरकार है। उन्होंने कहा कि दुनिया ऐसी कोई सरकार नही है जो किसानों का उपज खरीदने के सालभर बाद भी किसानों के उपज का पैसा न दिया हो। लेकिन छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां धान खरीदने के एक साल बाद भी किसानों को पूरा पैसा नही दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से जब विकास की बात करो तो मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्राचर के संबंध में चर्चा नही करते वो केवल एक ही बात करते है और वो है नरवा, गरवा, घुरवा और बाडी, छत्तीसगढ़ के एक चिन्हारी। जबकि वास्तविकता यही है कि प्रदेश के किसी भी सड़क में निकल जाओ गाय और बैल सड़कों में बैठे नजर आते है।
डॉ सिंग ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकारी शराब दुकानों से 30 प्रतिशत अवैध शराब बिक रही है। ये सरकारी शराब की दुकान AICC के लिए ATM का काम कर रही है। जब भी जरूरत पड़ती है दिल्ली में बैठे नेता उस ATM का उपयोग कर लेते है।
भ्रस्टाचार चरम पर
डॉ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है। कोई भी काम बिना पैसे दिए नही हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के विधायक को भरी सभा मे कहना पड़ रहा है थानों में रेट लिस्ट लगा दो। नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
