

बिलासपुर- नगर निगम का ठेकेदार पिछले दो महीने से अपने कर्मचारियों को वेतन नही दे रहा था। आयुक्त के आदेश का भी कंपनी पर कोई असर नहीं हुआ। अब निगम कमिश्नर ने कंपनी का ठेका निरस्त कर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया है।
प्लेसमेंट कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं देने वाले प्लेसमेंट कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन का अनुबंध समाप्त करते हुए तीस कर्मचारियों को नगर निगम ने सीधे वेतन का भुगतान किया है। कर्मचारी हित में उठाए गए इस कदम से प्लेसमेंट कर्मी राहत महसूस कर रहें हैं। दरअसल पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक सात का है। जहां ठेका कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन के ज़रिए तीस कर्मचारियों को प्लेसमेंट के आधार पर रखा गया है। पिछले दो माह से इन कर्मचारियों को ठेका कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में ठेका कंपनी को वेतन देने के निर्देश दिए थे, उसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया और ना ही तीस दिन की समय सीमा के भीतर लेबर लाइसेंस ठेका कंपनी द्वारा जमा किया गया। मामले की जानकारी होने पर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने जोन सात के सभी तीस प्लेसमेंट कर्मियों को तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश दिए साथ ही ठेका कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन का अनुबंध भी समाप्त करने के भी निर्देश दिए। प्लेसमेंट कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि मिलने के बाद कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
