दिल्ली। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने वहां भी उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने का हवाला देकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। रोहित गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। इसके पहले गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस और गाजिया पुलिस के बीच तनातनी का माहौल बन गया था।

राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने के सिलसिले में रोहित के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए तड़के उसके घर पहुंच गई। इस बीच इंदिरापुरम की पुलिस भी रोहित के घर पहुंच गई। वहां राेहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खींचतान चल ही रही थी कि नोएडा पुलिस पहुंची। नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहां रोहित के खिलाफ केस दर्ज है और वह रायपुर पुलिस के सामने राेहित को गिरफ्तार कर ले गई। छत्तीसगढ़ पुलिस के पास वारंट होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार करने से रोक रही थी। इस बात दोनों राज्यों के पुलिस आमने-सामने आ गई। अंतत: नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने अपने ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है। हालांकि सरकार या पुलिस ने इस ट्वीट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा– ‘प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी’. शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस ट्वीट के जवाब में लिखा है- ‘जी’. एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा- ‘सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी अब उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम ने कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया था। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है इस मामले में छत्तीसगढ़ में एक FIR दर्ज हुई है। वहीं दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर कई राज्यों में इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
