

रांची। प्रशिक्षु IAS द्वारा IIT की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशिक्षु IAS की पत्नी भी IAS है और वह अभी छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पदस्थ है।
झारखंड के खूंटी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां SDM के पद पर पदस्थ एक आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद पर एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा हैं। जानकारी के अनुसार खूंटी में 1 जुलाई की रात पार्टी चल रही थी। पार्टी लगभग समाप्त हो चुकी थी और बहुत कम लोग ही वहां पर बचे हुए थे। इसी दौरान इंटर्नशिप के लिए आई छात्रा के साथ प्रशिक्षु IAS ने छेड़खानी की। घटना के बाद छात्रा ने खूंटी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी के बाद प्रशिक्षु IAS को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस मामले शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है और वह शैक्षणिक भ्रमण पर आई हुई थी और उपायुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण कर रही थी।
इस दौरान खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद से उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पार्टी के बहाने लड़की को बुलाया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पीड़िता को शराब पिलाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। अनुमंडल पदाधिकारी ने उनके साथ अश्लील बातें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह से वह महिला वहां से अपनी जान बचाकर निकली और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पता चला है कि थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आईआईटी की 8 छात्राएं एक साथ पहुंची हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 376D, 376A, 323, 504, 506 आईपीसी 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई है।
बता दें कि सैयद रियाज अहमद की पत्नी भी IAS हैं और धनबाद झारखण्ड की ही रहने वाली हैं। वे छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में प्रशिक्षु SDM के बतौर पदस्थ हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
