बिलासपुर। सोसल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवतियां, युवकों को सरेराह पीटते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो महाराणा चौक की बताई जा रही है और घटना सोमवार रात की है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवतियां कई युवकों के झुंड में से एक को पीटती दिख रही हैं। युवतियों की बातों से ऐसा लग रहा है कि युवक ने उन पर कोई कमेंट पास किया हो अथवा छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। लेकिन वीडियो में दोनो युवतियां एकदम बिंदास होकर दबंगाई से युवक का कॉलर पकड़कर पीटती हुई दिख रही हैं। जानकारों की माने तो घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक की बताई जा रही है। मजेदार बात ये है की इस मामले की न तो युवतियों की ओर से न ही युवकों की ओर से कोई शिकायत पुलिस थाने में नही की गई है। मारपीट होने के बाद दोनो पक्ष अपने_अपने रास्ते चले गए। जिसके कारण पुलिस वीडियो पर किसी भी तरह से कमेट करने से इनकार कर रहे है। यदि वायरल वीडियो की जांच हो और संबंधित लोगों की तलाश कर पूछताछ हो तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते है। लेकिन यह वीडियो स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
