बिलासपुर। सत्या पॉवर को लेकर होने वाली जनसुनवाई को लेकर ग्रामीण आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। कल जनसुनवाई में 10 से अधिक गांव के किसान विस्तारीकरण का विरोध करने के लिए पहुंचने वाले हैं। ग्रामीणों का कहना है की लाठी चले या गोली प्लांट का विस्तार करने नहीं दिया जाएगा।
बिल्हा तहसील के ग्राम गतोरी एवं सेन्दरी में स्थापित मेसर्स सत्या पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 7 जुलाई 2022 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई गतोरी प्राथमिक-माध्यमिक शाला मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए गतोरी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। गतौरी समेत आस पास के गांव में सत्या पावर प्लान्ट के विस्तार को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। जब से जन सुनवाई की सूचना ग्रामीणों को हुई है तब से गांव_गांव में बैठके हो रही है। ग्रामीण पॉवर प्लांट के विस्तार के विरोध में लामबंद हो चुके है। ग्रामीणों के आक्रोश को इस बात से समझा जा सकता है की जनसुनवाई के 3 दिन पहले गतौरी के स्कूल में लग रहे टेंट को उखाड़ के फेंक दिया था। ग्रामीण प्लांट से निकलने वाले धूल, धुंए, राखड़ से कई साल से परेशान है। सैकड़ों एकड़ कृषिभुमि खराब हो गई। प्लांट के भारी वाहन गांव की सड़क को बर्बाद कर चुका है। अब आसपास के ग्रामीण आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस चुके है। इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले दिलीप अग्रवाल का कहना है की आसपास के दर्जनभर गांव के ग्रामीण प्रदूषण और कृषिभूमि के बर्बाद होने से आक्रोशित है। सेंदरी, कछार और गतौरी जैसे कई गांवों में सब्जी की खेती होती थी। लेकिन जब से प्लांट शुरू हुआ है सैकड़ों किसान बर्बाद हो चुके है। यही कारण है की ग्रामीण अब इस प्लांट का विस्तार नहीं चाहते। क्योंकि इस प्लांट के विस्तार होने से हजारों ग्रामीण प्रदूषण से मर जाएंगे। इससे अच्छा है लड़ के मरा जाए। गांव के किसानों ने एलान कर दिया है की जनसुनवाई में लाठी चले या गोली चले विस्तारीकरण का विरोध होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
