बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने क्राइम ब्रांच प्रभारी पर अपने बेटे को गांजा के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। उसने एसपी के जनदर्शन में शिकायत करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी हरविंदर सिंह ने उनसे दो लाख रुपए की मांग की थी, पैसे नहीं देने पर गांजा के झूठे केस में जेल भिजवा दिया। जबकि, जिस युवक के पास पिस्टल था उससे पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी महिला ने पुलिस अधिकारियों को सौंपे हैं। महिला के इस गम्भीर आरोप के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है, वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले सरकंडा पुलिस ने करीब तीन किलो गांजा के साथ चिंगराजपारा निवासी बाला ठाकुर को गिरफ्तार किया था। युवक बाला ठाकुर की मां ममता ठाकुर ने आरोप लगाया है कि, उनके बेटे को 28 जून की शाम सात बजे क्राइम ब्रांच के जवान घर से लेकर गए थे. रात नौ बजे महिला अपने बेटे से मिलने क्राइम ब्रांच के ऑफिस गई थी। इस दौरान वहां पर उनके बेटे से बंदूक के संबंध में पूछताछ करते हुए मारपीट की जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि ब्रांच के प्रभारी ने उनसे दो लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर गांजा के केस में अंदर करने की धमकी दी। साथ ही बंदूक लाकर देने पर उनके बेटे के जल्दी छूट जाने की बात भी कही। पैसे नहीं देने पर सरकण्डा थाने में उसके बेटे को भेजा गया, जहां से उसे गांजा के झूठे प्रकरण में जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की शिकायत महिला ने एसपी ऑफिस में की है।
00 वीडियो हुआ वायरल, आरोपी युवक को छोड़ा
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक युवक का पिस्टल से फायर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी वीडियो को आधार बनाकर उनके बेटे से पूछताछ कर रही थी, महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो में दिख रहे युवक को क्राइम ब्रांच से पैसे लेकर छोड़ दिया। वहीं, उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया है।
00 विवादित आरक्षक ने किया कॉल और गांजा में फंसवा दिया-
महिला ने अपने आरोप में यह भी बताया है कि ब्रांच प्रभारी के पास उसके सामने ही आरक्षक हेमंत का फोन आया था। प्रभारी ने स्पीकर ऑन किया, तब हेमंत ने बोला कि अगर ये पिस्टल नहीं देता तो इसे गांजा के मामले में जेल भेज देना, गांजा मैं भिजवा दूंगा।
00 छात्र नेता ने भी लगाया था आरोप-
एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच प्रभारी हरविंदर सिंह पर छात्र नेता आकाश यादव ने भी मारपीट का आरोप लगाया था। छात्र नेता ने अपनी शिकायत में बताया कि क्राइम ब्रांच के जवानों ने उसे थाने बुलाया था। इस पर वे 28 जून की रात वहां पर गए थे। क्राइम ब्रांच के आफिस में उनसे मारपीट की गई, साथ ही शहर में दिखने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। छात्र नेता ने इसकी शिकायत एसपी आफिस में की थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
