बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक का कहना है की भूपेश बघेल की सरकार अवैध वसूली, भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आयकर विभाग की छापेमारी से स्पष्ट हो गया है की मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी और कार्यकर्ता कोयला कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहे है। लेकिन वे 15 साल के भाजपा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार के सवाल पर बगलें झांकने लगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार लगातार अवैध वसूली, भ्रष्टाचार कर रही है। जिससे जनता त्रस्त और व्यापारी पस्त हो गए है।
बीते दिनों तीन साल के किए गए भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई थी। जिसके बाद प्रदेश में अलग-अलग बीस स्थानों पर आईटी ने रेड कार्रवाई की, IT ने जो विज्ञप्ति जारी की है उससे स्पष्ट है की मुख्यमंत्री के करीबी और कुछ अधिकारी कोयला कारोबारियों से अवैध वसूली कर रहे है। सरकार के नुमाइंदों के पास से मिली चल अचल संपत्ति का सारा ब्यौरा है कोयले के कारोबार से जुड़े इस मामले में नगद ज्वेलरी व अन्य आय के स्रोतों के साथ लगभग 50 करोड़ की अचल संपत्ति आईटी के अधिकारियों को मिली है। जिसका कुछ हिस्सा हाल फिलहाल में हुए चुनाव में भी सरकार द्वारा किया गया है। धरमलाल कौशिक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद से अब तक खंगाला जाए तो लगभग 1000 करोड़ की अचल संपत्ति मिलने की संभावना है।
श्री कौशिक ने कहा कि जब मुखिया ही साथ हो तो किसी का कोई क्या बिगाड़ लेगा। इतना कुछ सामने आने के बाद सीएम बघेल को त्यागपत्र दे देना चाहिए। ताकि राज्य बच सके और भ्रष्टाचार मुक्त बन जाए। पत्रकारों चर्चा के दौरान धरमलाल कौशिक ने सरकार के उन नुमाइंदों का नाम भी उजागर किया जिनकी देखरेख में अवैध कोयले का काम जोरों पर चल रहा है
तो वहीं उन्होंने राज्य के ब्यूरोक्रेट्स पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि अधिकारी भी भ्रष्टाचार में शामिल है। इससे पहले भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा आप पास हो बल्कि दिल्ली तक छत्तीसगढ़ चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी सरकार को बताया पाक साफ.
विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक एक तरफ तो राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे लेकिन जब उनसे 15 साल में हुए रमन राज के भ्रष्टाचार के बारे में पूछा गया तो वह सवालों का जवाब देने से कन्नी काटते नजर आए वही ईडी के दुरुपयोग के सवाल पर भी श्री कौशिक ने कोई बयान नही दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
