बिलासपुर।ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने एक गिरोह के तीन सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ठगों ने वन विभाग के एक कर्मचारी को 80 लाख रुपए बीमा राशि दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए का चूना लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा निवासी विनोद कुमार ध्रुव (52) वन विभाग में कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर 4 नवंबर 2021 को अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बीमा कंपनी का अधिकारी है। उन्होंने जो बीमा कराया है, उसकी प्रीमियम और मेच्यूरिटी की राशि 80 लाख रुपए आया है और उनकी पत्नी के नाम से भी बीमा राशि डेढ़ लाख रुपए आया है। बीमा राशि मिलने की बात सुनकर वन कर्मी लालच में आकर ठग की बातों में फंस गए और राशि पाने का तरीका पूछा। वनकर्मी ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले कथित बीमा कंपनी के अधिकारी ने पहले उन्हें 30 हजार रुपए RTGS कराया। इसके बाद सर्विस टैक्स, इनकम टैक्स सहित अलग-अलग शुल्क बताकर अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 25 लाख रुपए जमा करा लिया। इतनी बड़ी राशि जमा करने के बाद भी उनसे अतिरिक्त रुपए जमा करने कहा गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और थाने में केस दर्ज कराया। 2 जून को वनकर्मी विनोद ध्रुव की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस की साइबर सेल की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य दिल्ली में रहकर दूसरे प्रदेशों के लोगों को बीमा कंपनी का बोनस राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। उनकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली में उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी से आरोपी शाहबाज आलम पिता मो. इशा (30 साल), प्रिंस कुमार सिंह पिता सुरेंद्र (22 साल) और अर्पित कुमार श्रीवास्तव पिता अरुण (25 साल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कम्प्यूटर के CPU, स्कैनर, 15 चेक बुक, पांच पासबुक और मोबाइल वगैरह जब्त किया है। जांच में आरोपियों से ठगी की रकम बरामद नहीं हो सका है लेकिन आरोपियों के विभिन्न बैंक अकाउंट को होल्ड करा दिया है। ताकि उसमें जमा रकम को पीड़ित वनकर्मी को मुहैया कराई जा सके। पुलिस इन आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
