बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5० बैरिस्टर छेदीलाल नगर में 39 लाख 1० हजार रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव व वार्ड पार्षद ने इसके लिए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही अब वार्ड में शीघ्र ही सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि महीनों से इस सड़क को बनवाने के लिए वार्ड पार्षद व नागरिकों की मांग थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन किया गया है। सड़क बन जाने से वार्डवासियों को आवगमन के बेहतर सुविधा मिलेगी। वार्ड क्रमांक 5० में विकास तिवारी के घर से मोटवानी के घर तक 9.49 लाख, श्लोक विहार 3 मेंन रोड से रामभजन के घर तक 4.42 लाख, मेंन रोड से मानिक लाल के घर तक 15.81 लाख, मानिक लाल के घर से दवमंगल महराज के घर तक 3.76 लाख और उत्तम निवास से दीपक चंद्रा के घर तक 5.63 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, एमआइसी सदस्य अजय यादव, संध्या तिवारी, वार्ड पार्षद अमित सिंह सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
