बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के सेलर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलयुगी बाप ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी है। बाप को शक था कि यह बच्चा उसका नही है। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 6:30-7 बजे सूचना सीपत पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के सेलर ग्राम में चार साल के बच्चे दिव्यांश उर्फ़ शौर्य उर्फ़ बल्ला का शव उसके घर के बाहर गली में पड़ा है। सूचना पर तत्काल रोहित झा अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती स्नेहिल साहू नगर पुलिस अधीक्षक, हरीश टांडेकर थाना प्रभारी सीपत, FSL के डॉक्टर विश्वास की टीम व स्नेफ़र डॉग घटनास्थल पर पहुँचे। मर्ग जाँच के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा 8 जुलाई की शाम 4 बजे से खेलने जाने की बात करके बाहर निकला था इसके बाद घर नहीं आया। परिजनो व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चे को गांव में खोजा गया लेकिन नही मिला। लेकिन रात्रि में बच्चे का शव गांव के गली में मिला।
प्रकरण में जाँच व पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में पिता मदन लाल सूर्यवंशी ने ही हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शाम 4 बजे अपने बेटे की हत्या कर अपने ही कमरे में बच्चे का शव छुपा दिया था। इसके बाद रात्रि 11 बजे उसे अपने ससुराल के कोठार में छिपा दिया फिर रात के 3 बजे शव गली में रख दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है जिस वजह से उसने बच्चे की हत्या कर दी। मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी कर विवेचना की जा रही है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान SI राकेश पटेल SI प्रसाद सिन्हा, ASI भीमसेन राठौर , प्रधान आर. विजय शर्मा,आर. इरफ़ान, आर ज्ञानेश यादव, आर धर्मेंद्र सूर्यवंशी, आर डेविड कुमार, आर बलबीर सिंह, आर विवेक राय, महिला आर कांति मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
