बिलासपुर। ATR में बाघ ने एक बैगा आदिवासी पर हमला करके घायल कर दिया है। घायल बैगा को पेंड्रा_गौरेला के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है की बाघिन और शावक हमला करने के बाद वहां से चले गए है।

ATR के कोर जोन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के चिरहट्टा गांव के एक बैगा आदिवासी पर एक बाघिन ने हमला कर दिया है। घायल बैगा का नाम जेठू है और वह पुटु लेने जंगल गया था। वह पुरु निकाल रहा था इसी दौरान बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके कूल्हे और बाई हाथ में चोट आई है। हमले के बाद घायल बैगा युवक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। बाद में गांव वालों की मदद से युवक को घर लाया गया और उसके बाद उसे पेंड्रा_गौरेला के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ATR के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोर जोन में एक बाघिन और उसके शावक का मूवमेंट है। गांव वालों को सावधान रहने के लिए खा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
