कोरबा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को मिलने का समय नहीं दिया तो नाराज होकर पूर्व गृह मंत्री व विधायक ननकीराम कंवर पटरी के बीच में बैठ गए। उनके साथ यात्री सुविधाओं के महीनों से आंदोलन करने वाले रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी रेल पटरी के बीच बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने गेवरा रोड स्टेशन में चेयरमैन त्रिपाठी से मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर आंदोलन समाप्त हुआ।

बताया जा रहा है कि यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर सुबह से ही चेयरमैन से मुलाकात करने कोरबा रेलवे स्टेशन में काफी संख्या में नागरिक इंतजार कर रहे थे पर यहां मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने चेयरमैन के आगमन से जुड़ी जानकारियां देने से भी कतराते रहे। इस बात से नाराज होकर ननकीराम कंवर शहर के बीच पवन टाकीज रेलवे क्रासिंग पहुंच गए और यहां रेल पटरी के बीच कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गए। रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। लाल कपड़ा लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को समझाइश देने रेलवे के अधिकारी आरपीएफ के जवानों के साथ पहुंचे और चेयरमैन से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। यहां पर बंद किए गए यात्री ट्रेनों व कुछ नए ट्रेनों को शुरू करने की मांग को लेकर लंबे समय से रेलवे संघर्ष समिति समेत कई अन्य समितियां आंदोलन कर रहे है। चेयरमैन के आगमन के कार्यक्रम में कहीं भी यात्री सुविधाओं का जिक्र नहीं है। केवल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल की कोयला खदान में संचालित कोयला साइड का ही दौरा निर्धारित किया गया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्या कोरबा को केवल कोयला परिवहन के लिए ही रेलवे ने चिन्हित कर रखा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
