जांजगीर चांपा। पारस पत्थर के लालच में 10 लोगों ने मिलकर एक बैगा की हत्या कर दी। इस मामले पुलिस ने एक महिला समेंत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैगा की पत्नी से भी मारपीट किया है।

मामला जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनुंद गांव का है। मुनुंद गांव में बाबूलाल यादव नाम का बैगा अपनी पत्नी के साथ रहता था। बाबूलाल गांव में बैगाई का काम करता था। बैगा की पत्नी रामवती यादव ने 9 जुलाई को कोतवाली थाना में पति के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 8 जुलाई की रात कुछ लोग घर आये और उसके पति को झाड़ फूंक का बाहना कर अपने साथ ले गये। रात करीब 12 बजे फिर से 8 से 10 लोग घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने पर आरोपियों के दवारा मारपीट करते हुए उसके हाथ एवं मुंह मे कपड़ा बांधकर घर के अंदर रखे नकदी 23 हजार, 2 नग सोना का फुल्ली, एक चांदी का पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया ले लिए। साथ ही घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई कर कुछ खोजा फिर वापस चले गये। शिकायत के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच कर बैगा को खोजने के निर्देश दिये। पुलिस ने टेकचंद जायसवाल और राजेश हरवंश से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि बैगा बाबूलाल के पास पारस पत्थर होने की जानकारी उन्हें मिली थी।
पारस पत्थर को हासिल करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही सभी मिलकर बाबूलाल के घर गये और झाड़ फूंक से इलाज कराने के नाम पर उसे अपने साथ ले गये। जंगल में बाबूलाल से पारसमणी पत्थर के बारे में पूछने लगे। बैगा द्वारा नहीं बताने पर उसे जगंल में ही बंधक बना लिया। इसके बाद सभी बैगा के घर जाकर उसकी पत्नी के हाथ पैर बांध पारस पत्थर खोजने लगे। चमत्कारी पत्थर नहीं मिलने से गुस्से में जंगल पहुंचे और बैगा की हाथ मुक्का व लाठी, डंडा से बेदम पिटाई कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में ही गाड़ कर सभी अपने घर चले गये। इसके अलावा पंतोरा थाना क्षेत्र के डेम के पास बाबू लाल का थैला, जड़ी बूटी और मोबाइल को जला दिया था। आरोपी के निशानदेही पर सभी सबूत जुटाया जा रहा है। पुलिस ने बैगा की पत्नी की शिकायत पर 458, 302, 395, 342, 201, 120बी, 34 भादबि पंजीबद्व कर सभी को गिरफ्तार कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
