बिलासपुर। सैकड़ों शिकायत और जांच पड़ताल के बाद अंततः भू माफियाओं के बीच बेहद लोकप्रिय पटवारी कौशल यादव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कौशल यादव जिला कार्यालय में संलग्न रहेंगे। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार उन्हें उचित वेतन भत्ता भी दिया जाएगा।
बिजौर पटवारी कौशल यादव जिले के उन चर्चित पटवारियों में से एक है जो सालों से बिलासपुर शहर में ही जमे हुए है। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाना उनके बाएं हाथ का खेल है। उनके खिलाफ सैकड़ों शिकायत की गई है लेकिन हर बार अपने रसूख और पहुंच के कारण बच जाता था। यहां तक कि उसका स्थानांतरण करने में कलेक्टरों के हांथ कांपते थे। पिछले दिनों मौका में सरकारी जमीन की अफरा तफरी करने के एक बेहद संगीन मामले में उसका बिजौर स्थानांतरण कर दिया गया था। बाद में उनके खिलाफ की गई शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उनको निलंबित करने का अनुमोदन किया गया था। इस अनुमोजन के बाद आज SDM तुलाराम भारद्वाज ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है की कौशल यादव ने मोपका में पटवारी रहते हुए जमीन के नामांतरण और सीमांकन के दौरान भारी गड़बड़ी किया है। लगातार मिल रही शिकायत और जांच पड़ताल के बाद कौशल के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। बहरहाल निलंबन आदेश को कलेक्टर के सामने भी पेश कर दिया गया है। खबर के बाद पटवारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
