

बिलासपुर- घरों से एकत्रित किए गए कचरे को बीच सड़क में बड़ी गाड़ियों में शिफ्ट करते हुए ठेका कंपनी की टीम को आज सुबह निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा। मौके पर ठेका कंपनी एम.एस.डब्ल्यू. के कर्मचारी कमिश्नर के सवालों का जवाब नहीं दे सकें। कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशन लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है।
नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी रोजाना सुबह-सुबह जलभराव और साफ-सफाई के कार्यों के निरीक्षण पर निकलते हैं। आज सुबह पीजीबीटी काॅलेज के सामने से गुजर रहें निगम कमिश्नर ने देखा की कचरा कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घरों से एकत्रित कचरे को बीच सड़क में छोटी गाड़ियों से कांपेक्ट गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे कचरा सड़क पर भी फैला था। जबकि ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश है की कचरे की शिफ्टिंग सिर्फ ट्रांसफर स्टेशन में ही किया जाए, इसके लिए ठेका कंपनी को व्यापार विहार में निगम द्वारा जमीन उपलब्ध कराया गया है। उसके बावजूद कचरे का एकत्रीकरण और शिफ्टिंग बीच सड़क पर की जा रही थी। स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने ठेका कंपनी एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशन लिमिटेड को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी जोन कमिश्नर और मसफाई निरीक्षकों को सतत माॅनिटरिंग के निर्देश दिए गए है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
