बिलासपुर। शहर के चर्चित आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की बेटी को अपहरण करने की धमकी दी गई है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि युवती के चाचा घनश्याम शुक्ला ने दी है। स्तुति शुक्ला ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में कर दी है।



तारबाहर थाने में की गई शिकायत के अनुसार आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की पुत्री स्तुति शुक्ला ने सुरक्षा की मांग करते हुए बताया है कि उसके चाचा घनश्याम शुक्ला ने उसे अपहरण की धमकी दी है। साथ ही यह भी धमकी दी है कि अगर यह बात किसी को बताई तो इसका अंजाम भुगतना होगा। कोई भी इल्जाम लगवा कर पूरे परिवार को फंसा दिया जाएगा।
इस घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। दिल्ली में कानून की फोर्थ ईयर की शिक्षा ले रही छात्रा ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि उसे पूरी सुरक्षा दी जाए वरना उसका भविष्य खराब हो जाएगा। अपने शिकायत में छात्रा ने यह भी कहा है की मेरे पिता काम के सिलसिले में बाहर आते_जाते रहते है और मैं खुद बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हूं। इसलिए उन्हें माता_पिता की भी चिंता है। छात्रा ने पुलिस से अपने परिवार की भी सुरक्षा की मांग की है जो इस घटना के बाद से सदमे में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
