

बिलासपुर। सिम्स के बालक छात्रावासों शीघ्र ही CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से छात्रावास में आने_जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कैमरा लगाने का निर्णय शुक्रवार को आयोजित स्वशासी समिति की बैठक में लिया गया है।

कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में एनएमसी की मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ विष्णु दत्त, कलेक्टर सौरभकुमार, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. सहारे सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार सिम्स के बालक छात्रावास में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, बायोकेमेस्ट्री लैब में फाल्स सिलिंग एवं एयर कूलर की व्यवस्था, माईक्रो बायोलाजी म्यूजियम एवं फार्माकोलॉजी लैब का रिनोवेशन, आडिटोरियम में एसी की स्थापना, ऑडिटर की नियुक्ति, यूटिलिटी ब्लॉक की दुकानों को किराये पर दिया जाना, कण्डम वाहनों का अपलेखन, बाह्य परीक्षकों की लॉजिंग एवं भोजन राशि में इजाफा, कार्यालयीन उपयोग के लिए कम्प्यूटर खरीदी, सांसद निधि से छोटी एम्बुलैंस खरीदी, एवं माड्यूलर ओटी एवं फायर सेफ्टी की व्यवस्था शामिल हैं। बैठक में वर्ष 2022-23 की अब तक की आय-व्यय की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 28, 2026स्टेट बैंक में 94 लाख रुपए का गबन, ACB ने मुख्य महाप्रबंधक को किया गिरफ्तार, पत्नी और ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर किया था पैसा
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
