बिलासपुर। 12 जुलाई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम पांधी में गाली गलौच करने और हाथ पकड़कर दुर्बयवहार करने का मामला तुल पकड़ लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता_सहायिका संघ ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो प्रदेशभर के कार्यकर्ता और सहायिका सीपत पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उच्चाधिकारियो के निर्देश पर पोषण ट्रेकर एप्प योजना के तहत हितग्राहियो के आधार कार्ड लिंक करने की कार्यवाही आंगनबाड़ी मे किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंधी ब्लाक मस्तूरी जिला बिलासपुर मे आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.o1 पंथी की कार्यकर्त्ता सत्यवती सूर्यवंशी के द्वारा गांव के हितग्राहियो से आधार कार्ड मांगने गई थी और आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची तब वही गांव के एक हितग्राही श्रीमती शारदा केंवट और अपने पति ललित केंवट के साथ 12.00 बजे पहुंची और कार्यकर्त्ता श्रीमती सत्यवती सूर्यवंशी से अश्लील गाली गलोज किया, अभद्र ब्यवहार हुए हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत कर मारपीट भी किया गया। इस घटना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे दहशत का माहौल है। उसकी जान की खतरा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा संबधित थाना सीपत.मे एफ आई आर भी दर्ज करा दी गई है। लेकिन अभी तक दोषी को गिरफ्तार नही किया गया है। हरिजन थाना बिलासपुर में भी रिपोर्ट कराया गया है।
इस घटना से प्रदेश भर के साथ ही साथ जिले के कार्यकर्त्ता सहायिकाओ मे काफी आक्रोश है। यदि 48 घन्टे के अंदर दोषी के ऊपर कार्यवाही नही हुई तो पूरे प्रदेश भर से प्रतिनिधि सीपत पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेगे। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ 409 के प्रान्ताध्यक्ष सरिता पाठक और जिलाध्यक्ष भारती मिश्रा बिलासपुर और सीपत परियोजना अध्यक्ष मोहर मरावी के द्वारा इस घटना की घोर निंदा करते हुये महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव, संचालक और बिलासपुर जिला के कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी सीपत को ज्ञापन सौंपते हुये मांग की गई है कि विभागीय अमला उक्त घटना से भयभीत है और डरे हुये है आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का आवश्यक सहयोग करे साथ ही थाना प्रभारी सीपत से भी अपेक्षा है कि दोषी को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाये, ताकि दुसरी जगह इस तरह की घटना ना घट सके। 48 घंटे के अंदर कार्यवाही नही होने पर संघ के निर्देशो का पालन करते हुये सभी जिले से भी कार्यकर्त्ता सहायिका सीपत पहुंचकर धरना प्रदर्शन मे भाग लेगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
