बिलासपुर। उर्वरक बेचने में पॉश मशीन का उपयोग नहीं किये जाने पर बिल्हा की 6 खाद दुकानों के लाईसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर उप संचालक कृषि ने विभागीय निरीक्षण के बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। पॉश मशीन की आईडी जब्त करने की अनुशंसा भी संचालनालय कृषि को की गई है। गौरतलब है कि खाद दुकानों की लाईसेंस जारी किये जाने में पाश मशीन का इस्तेमाल जरूरी किया गया है। इस मशीन में किसानों का पूरा विवरण रिकार्ड रहता है। जिन दुकानों का लाईसेंस निरस्त किया गया है, उनमें मेसर्स बिल्हा नाफेड बिल्हा, मेसर्स बन्टी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स नानगराम मुरलीधर कोतवाली, मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स रूपचंद किराना स्टोर्स एवं मेसर्स साहिल इंटरप्राईजेस बिल्हा शामिल हैं। इन दुकान मालिकों ने इसके अलावा उर्वरक विक्रय की रिपोर्ट भी वरिष्ठ कार्यालय को नहीं भेजी और न ही मूल्य सूची का प्रदर्शन किया है। कृषि विकास अधिकारी आर.एस.गौतम ने 13 जुलाई को इन दुकानों का निरीक्षण किया था।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
