कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का उनके गृह जिले में ही अधिकारी मिट्टी पलीद करने में लगे हुए है। उनके द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक को अधिकारियों ने बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया है। बैठक निरस्त होने को लेकर कोरबा में तरह_तरह की चर्चा हो रही है। इसके बाद नए कलेक्टर से भी मंत्री की ठन सकती है।

जिला प्रशासन कोरबा ने प्रदेश के राजस्व मंत्री और जिला मुख्यालय कोरबा के धाकड़ विधायक जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर जोर का झटका दिया है। मंत्री के निर्देश पर पहले तो समीक्षा बैठक की सूचना जारी की गई, फिर बैठक को निरस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री के OSD अजय उरांव ने 13 जुलाई 2022 को कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा था। पत्र के साथ बैठक का एजेंडा भी दिया गया था।
राजस्व मंत्री के कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर अपर कलेक्टर ने 14 जुलाई 2022 को पत्र जारी कर सभी सम्बन्धितों को समीक्षा बैठक की तैयारी करने के निर्देश दिए थे और सभी अधिकारियों को 15 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा था। लेकिन इसी दिन 14 जुलाई को ही जिला प्रशासन ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की समीक्षा बैठक को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी। इस पत्र में लिखा गया है कि बैठक के लिए जारी पत्र को निरस्त किया जाता है। अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बैठक निरस्त करने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

बहरहाल इस घटनाक्रम के पीछे सच्चाई जो भी हो, लेकिन लोगों में चर्चा है कि जिला प्रशासन ने राजस्व मंत्री को एक बार फिर जोर का झटका दे दिया है। वैसे कोरबा में प्रभार लेने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर, मंत्री को उनके बंगले में जाकर गुलदस्ता भेंट कर चुके हैं। तब लग रहा था कि वर्षों बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री का जिला प्रशासन से बेहतर तालमेल बैठ जाएगा, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने दोबारा से नगर के लोगों को आशंकित कर दिया है। इसके पहले भी कलेक्टर रानू साहू से मंत्री की ठन गई थी। श्री अग्रवाल ने रानू साहू की शिकायत संगठन के अलावा मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों से की थी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
