बिलासपुर। बिल्हा ब्लाक के ग्राम पंचायत महमंद में 14 वें 15वें वित्त की राशि में करीब 18 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। माना जा रहा है की पूरे ब्लाक की जांच हो तो 10 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी सामने आ सकती है। इस बीच भाजपा नेताओं पर C EO को बचाने के आरोप लग रहे है। सरपंच और सचिव संघ ने CEO बी आर वर्मा की शिकायत कई बार स्थानीय भाजपा नेताओं व वरिष्ठ अधिकारियों से भी की हैं। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया महमंद ग्राम पंचायत में 14 वें 15 वें वित्त की राशि में 18 लाख से अधिक की राशि की अनियमितता सामने आ रही है। अगर सभी पंचायतों की जांच हो तो यह राशि 10 करोड़ से भी अधिक की होगी। जिला पंचायत उप-संचालक शिवानी सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय टीम ने जानकारियों को साझा किया है। जल्द ही समग्र रिपोर्ट तैयार कर अधिकारी के सामने पेश कर दिया जाएगा। उन्होने यह भी बताया कि तात्कालीन ग्राम पंचायत सचिव गंगे निर्मलकर जांच टीम के सामने पेश नहीं हुआ। उसने जांच में मदद भी नही किया है।
बताते चलें कि महमंद ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा के दौरान 14 वें वित्त योजना में दस लाख रूपयों का घोटाला का मुद्दा उठाया। गौरहा ने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि महमंद ग्राम पंचायत में 14 वें वित्त आयोग फण्ड से तत्कालीन सचिव गंगे निर्मलकर ने बिना किसी अनुमति या सरपंच की सहमति से लाखों रूपयों का गबन किया है। अंकित ने यह भी कहा कि इसमें बिल्हा जनपद के अधिकारियों की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच पड़ताल का आदेश दिया। अधिकारी के निर्देश के बाद टीम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव गंगे निर्मलकर समेत सरपंच, उप सरपंच को नोटिस जारी कर टीम के सामने पेश होने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायत पहुंचकर भौतिक सत्यापन किए जाने की बात कही।
निर्धारित तारीख को दो सदस्यीय टीम ग्रामपंचायत पहुंची। पंच सरपंच और वर्तमान सचिव के अलावा गणमान्य लोगों ने टीम के सामने पेश होकर वस्तुस्थिति के बारे में बताया। लेकिन तात्कालीन सचिव गंगे निर्मलकर टीम के सामने पेश नहीं हुआ। ना ही भौतिक सत्यापन में मदद किया। जांच पड़ताल में टीम ने तात्कालीन सचिव पर लगाए गए सभी आरोपो को सही पाया। सूत्र ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग की राशि में उम्मीद से अधिक घोटाला को अंजाम दिया गाय है। सूत्रों का यह भी कहना है कि गंगे निर्मलकर ने सरपंच और पंच की अनुमति के बिना 14 वें वित्त से फर्जीवाड़ा कर करीब 18 लाख से ज्यादा का घोटाला किया है। जनपद पंचायत बिल्हा में फर्जी बिल और जानकारी जमा किया है।भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया किएक मद के लिए कई बार रूपया निकाला गया। जांच में सामने आयी भारी गड़बड़िया मामले में उप संचालक जिला पंचायत शिवानी सिंह ने बताया कि जांच कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर अधिकारी के सामने पेश कर दिया जाएगा। जांच टीम के सामने सचिव पेश नहीं हुआ। यद्यपि सचिव गंगे निर्मलकर सफाई देने कार्यालय आया था। जांच के दौरान भारी गड़बड़ियां पायी गयी है। क्या घोटाला में कोई बड़ा अधिकारी भी शामिल है। उप संचालक ने बताया कि फिलहाल अभी इस पर कुछ भी बताना मुश्किल है। जल्दी ही जानकारी मिल जाएगी।
फिर भी सचिव को तीन ग्राम पंचायत का प्रभार
बताते चलें कि घोटाला का आरोपी गंगे निर्मलकर बिल्हा सीईओ का विशेष कृपा पात्र माना जाता है। यही कारण है कि आरोप लगने के बाद भी गंगे निर्मलकर टीम के सामने पेश नहीं हुआ। घोटाला के बाद इस समय तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी भी संभाल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
