ग्रामीण छात्रों को गांव के नजदीक मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा, पंधी में खुला कॉलेज, बीए, बीकॉम, बीएससी, PGDCA में ले सकते है प्रवेश

बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र / छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के लिए उनके गाँव के पास ही कालेज हो जहाँ अच्छी पढ़ाई कम फीस पर हो ,इस पुनित उद्देश्य से शहर से लगे मात्र 10 किमी की दुरी मे स्थित ग्राम पंधी में “शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ” नयनतारा शर्मा महाविद्यालय ” का संचालन हो रहा है। जिसे छग शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता दी गई है और अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर द्वारा संबद्धता दी गई है। वर्तमान में यहाँ बीए, बीकाम, बीएससी बायो/ मेथ्स, पीजीडीसीए, डीसीए, बीसीए के प्रथम वर्ष के लिए ऐडमिशन चालु है। ग्रामीण प्रतिभाएं जो शहर पढ़ने नहीं जा पाते, छात्राएं जो बाहर सुरक्षित महसूस नहीं करती वे सब बडी संख्या में नयनतारा शर्मा कालेज पंधी में ऐडमिशन ले रहे हैं | संचालक ने बताया कि अनुभवी प्रोफेसरों के द्वारा पढ़ाई करवाया जाएगा व शहर के कालेजों के योग्य, विद्वान विषय विशेषज्ञो को बुलाकर पढाई करवाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे कठिन विषय को आसान किया जा सकेगा व रिजल्ट बेहतर लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा | शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव व कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) ने ग्रामीण विद्यार्थियों से निवेदन किया है कि वे जल्द ऐडमिशन लेवें व शहर के विद्यार्थी जिन्हें पीजीडीसीए, डीसीए ,बीसीए में या बीए, बीकाम बीएससी में ऐडमिशन लेने में परेशानी हो रही है वे तुरंत कालेज में आकर संपर्क करे या मोबाइल नंबर 7225862317, 8109070533 में संपर्क कर सकते हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *