गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सांप के काटने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। इसमें दो सगे भाई-बहन है। बच्चो की मौत को लेकर परिजन की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि परिजन बच्चो को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़ फूंक कराते रहे। एक मामले में घटना के बाद लोगों ने सांप को मार दिया है।

धुम्मा टोला निवासी तोप सिंह की 8 साल की बेटी अन्नू और 11 साल के बेटे लोकेश को 15 जुलाई की रात सांप ने काट लिया। देर रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट और सीने में दर्द के साथ ही दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों ने झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया। इस बीच बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने रात करीब 1 बजे एंबुलेंस को कॉल किया।
एंबुलेंस आने पर परिजन दोनों बच्चों को लेकर CHC पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार शुरू हुआ। उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई, लेकिन लक्षण गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां लोकेश ऑक्सीजन सपोर्ट पर था पर हालत सुधर नहीं रही थी। इसके चलते CIMS बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन परिजन बच्चे को सिम्स ले जाने के बजाए घर ले आए और फिर से झाड़-फूंक शुरू कर दी। इसके चलते उसकी भी मौत हो गई।
वहीं दूसरा मामला एक दिन पहले 14 जुलाई का है। ग्राम रटगा निवासी थानू यादव के 10 साल के बेटे सागर की तड़के करीब 5 बजे सांप ने डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे एंबुलेंस से CHC मरवाही लेकर पहुंचे। वहां उपचार शुरू हुआ पर तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसके गेट पर ही एंबुलेंस में बच्चे की सांसें थम गईं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
