रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का इस्तीफा और उनके द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र उनके लिए खतरा पैदा कर दिया है। प्रदेश के 14 मंत्रियों और विधायकों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई करने की मांग कर दी है। CM निवास में हुई विधायक दल की बैठक में पत्र में लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई है। उनके द्वारा लिखे गए पत्र को अनुशासनहीनता कहा गया है।
CM निवास में रविवार रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू हुई तो नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने TS सिंहदेव के इस्तीफे का मामला उठा दिया। डहरिया ने कहा, यह सरकार को अपमानित करने वाली स्थिति है। सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसके बावजूद ऐसा लिखा जा रहा है यह बेहद आपत्तिजनक है।
राजिम MLA अमितेश शुक्ला ने कहा उनके बाप-दादा के जमाने में भी कभी ऐसा नहीं हुआ यह ठीक नहीं हो रहा है। भिलाई MLA देवेंद्र यादव ने यहां तक कह दिया कि यह सरासर अनुशासनहीनता का मामला है। ऐसा पत्र लिखने वाले के खिलाफ अभी और यहीं कार्यवाही होनी चाहिए।
खाद्य एवं संस्कृति मिनिस्टर अमरजीत भगत ने कहा हमारे आदिवासी MLA बृहस्पत सिंह ने इनके लिए कुछ बोल दिया था तो सदन में माफी मांगनी पड़ी थी। ये बोल रहे हैं तो कुछ नहीं ? MLA डॉ. विनय जायसवाल, विनोद चंद्राकर, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, कुलदीप जुनेजा, शिशुपाल शोरी, रेखचंद जैन, कुंवर सिंह निषाद और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की मांग की मांग की और इस संबंध में हाई कमान के लिए तैयार पत्र में हस्ताक्षर भी किए है।
शनिवार शाम को इस्तीफा, रविवार को बनी रणनीति
मिनिस्टर TS सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने ब्ड भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा है। इसमें विभाग में लगातार दख़लंदाजी और उनके प्रस्तावों पर काम नहीं होने की गंभीर शिकायतें हैं। इस पत्र में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार से खुद को पृथक कर रहे हैं।
इस पत्र के बाद संगठन और सरकार में एक तरह से सन्नाटा पसरा रहा। रविवार सुबह जैन समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे CM भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पत्र ही नहीं मिला है। पत्र मिले तो उसका परीक्षण कराएंगे। बताया जा रहा है, दोपहर बाद खास MLA की बैठक में TS सिंहदेव के विरोध में हाईकमान को पत्र भेजने की मसौदा तैयार हुई।
00 चौबे बोले-अब फैसला हाई कमान के हाथ
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में संसदीय कार्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने कहा यह बड़ा मामला है। महाराज साहब (TS सिंहदेव) ने जिस तरीके से पत्र लिखा है, उस पर अधिकांश MLA ने प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। TS सिंहदेव ने अपने विभाग छोड़ने के जो कारण गिनाए हैं, उसकी वजह से अधिकांश MLA आहत महसूस कर रहे थे। PL पुनिया के समक्ष उन्होंने अपनी बातें रखी हैं। चौबे ने कहा PL पुनिया जी यहां हाईकमान के प्रतिनिधि हैं। वे वहां अपनी बात रखेंगे। मैं समझता हूं उसके बाद कोई सम्मान जनक हल निकलेगा।
00 बैठक में नहीं आने पर भी उठे सवाल
बताया जा रहा है, कुछ MLA ने TS सिंहदेव की बैठक में नहीं आने पर भी सवाल उठाए है। हालांकि इसको तुल नहीं दिया गया। मुख्य आक्रमण पत्र की भाषा और अपनी ही सरकार की निर्णयों पर सार्वजनिक सवाल उठाने पर केंद्रित था। इधर TS सिंहदेव की ओर से बताया गया निर्धारित प्रवास कार्यक्रम की वजह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को पहुंचने की जानकारी विधायक दल के सचिव राजेश तिवारी को पहले ही उपलब्ध करवा दिया था।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
