बिलासपुर। सहकारी बैंक में एक कांग्रेस नेता ने शाखा प्रबंधक की जमकर ठुकाई कर दी। इसको लेकर सोमवार को दिनभर उठापटक होती रही लेकिन किसी के मुंह से उस कांग्रेस नेता का नाम नहीं निकला। कर्मचारियों में CEO को जो ज्ञापन सौंपा है उसमे भी किसी का नाम नहीं है लेकिन कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शनिवार शाम को एक कांग्रेस नेता सहकारी बैंक पहुंचते है और सीधे CEO श्रीकांत चंद्राकर के चेंबर में जाकर बैठ जाते है। फिर मुख्य शाखा के प्रबंधक पवन क्षत्रि को बुलाया जाता है। बाते होती है इसी बीच कांग्रेस नेता को गुस्सा आता है और वह गाली _गलौच करते हुए शाखा प्रबंधक का कलर पकड़ लेते है। मामला यही तक सीमित नहीं रहता हाथापाई तक बढ़ जाता है। सीईओ अपनी कुर्सी से उठकर बीच_बचाव करते तब तक कांग्रेस नेता उसकी ठुकाई कर चुके होते है। फिर सीईओ कांग्रेस नेता को लेकर बाहर निकलते है और उनकी गाड़ी में बिठाकर रवाना करते है। इस बीच पूरे बैंक परिसर में कांग्रेस नेता की अश्लील गालियां गूंजती रही। फिलहाल मामला शनिवार का था सो बात आई और चली गई। रविवार को सहकारी बैंक के कर्मचारी लामबंद हुए और शाखा प्रबंधक ने यूनियन के पदाधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। इसके बाद मामला गरमा गया और सोमवार को घटना का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR कराने का निर्णय लिया।
सोमवार सुबह बैंक खुलते ही सरगर्मी बढ़ गई। सारे ब्रांच के प्रबंधक एकत्रित होने लगे, बैठकों का दौर शुरू हो गया। सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक तक बात पहुंची तो वे तत्काल डेमेज कंट्रोल में जुट गए। अध्यक्ष होने के नाते उन्हें कर्मचारियों की बात भी रखनी थी लेकिन मारपीट करने वाला नेता कांग्रेसी है लिहाजा उधर भी संभालना था। मौहाल को देखते हुए सिविल लाईन पुलिस भी टीम के साथ पहुंच गई। इस बीच मीडिया के लोग भी बड़ी संख्या में बैंक पहुंच गए थे। जब मीडिया के लोग पहुंचे तो बैंक के अध्यक्ष कुछ देर के लिए हड़बड़ाए और बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाते रहे की मीडिया से क्या बोलना है। कुल मिलाकर मामला खटाई में पड़ गया और लोग वही बयान देते रहे जो प्रमोद नायक ने इशारे में बताया था।
00 कर्मचारी संघ ने कहा सम्माननीय कृष्ण
इस बीच कर्मचारी संघ ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और सीईओ श्रीकांत चंद्राकर को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेता को सम्माननीय कृषक कहकर संबोधित किया है। पूरे ज्ञापन में कांग्रेस नेता के नाम का कही कोई उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन इस बात पर नाराजगी जरूर जताई है की सीईओ की उपस्थिति में अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया गया साथ ही सामान्नीय कृषक ने मुख्य शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक के उपर हाथ भी उठाया, गॉली – गलौज की गई है। सीईओ ने सामान्नीय कृषक को रोकने अथवा समझाईश देने का कोई प्रयास भी नहीं किया गया। समस्त कर्मचारियों उक्त घटना की कठोर निंदा करता है तथा उक्त घटना के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की मांग करता है। ऐसी स्थिति में कार्य करना संभव व सुरक्षित नही है तथा उक्त घटना बैंक के इतिहास में कभी भी घटित नही हुई है । भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसकी सुरक्षा गारण्टी कौन लेगा ? इस संबंध में सीईओ को तत्काल FIR दर्ज कराना चाहिए। यदि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस पर तत्काल कार्यवाही नही की जाती है तो समस्त कर्मचारी तत्काल आंदोलित होवेंगे।
00 कोई बाजपाई है पूरा नाम नहीं पता
इस पूरे मामले में सहकारी बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर का कहना है की शनिवार को मुख्य शाखा के ब्रांच मैनेजर से एक कृषक ने खाद आबंटन को लेकर विवाद किया था। विवाद मेरे चेंबर में हुआ, मैने बीच_बचाव किया तब मामला शांत हुआ। उन्होंने बताया कि कृषक का पूरा नाम उन्हे नहीं पता लेकिन कोई बाजपाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
