बिलासपुर। बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया कराते चैंपियनशिप में 12 वर्ष के 35 किग्रा वर्ग में अभिवीरदेव सिंह ठाकुर ने को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। उसने लगातार मैचों में बिहार व अन्य प्रदेशों के प्रतिद्वंदियों को हराया। खास बात ये रही कि सभी मुकाबलों में अभिवीरदेव के खिलाफ कोई भी खिलाड़ी एक प्वाइंट भी नहीं ले पाया।
इसके पहले 2017 में सब जुनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य चैंपियन और 2018 में कलकत्ता के अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वे कांग्रेस नेता ब्रम्हदेव सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में होलीक्रास स्कूल महमंद में अध्ययनरत है। उनकी जीत में कोच खेतरो महानंद, काज़ी, शुभम, फिजा का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
