मनियारी नदी में मिला युवक का शव, हत्याकर नदी में बहाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। मनियारी नदी में एक युवक का शव मिला है। युवक के गले में गमछा बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जेब से मिले ATM कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से युवक की पहचान लोफंदी निवासी बैसाखू पटेल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा गांव का है। मंगलवार सुबह गांव के लोग अपने अपने काम से खेत और बड़ी की ओर जा रहे थे। कुछ लोग मनियारी नदी के आस-पास की बाड़ी में भी गए थे। इसी दौरान लोगों की नजर मनियारी नदी पर पड़ी जिसमे एक शव तैर रहा था। शव तैरने की बात देखते ही देखते पूरे गांव में फेल गई। इसी बीच लोगों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को भी दी गई। सरपंच ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। शव निकालने के बाद जांच में मृतक पॉकेट से ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कुछ डैक्यूमेंट मिले। इन्ही डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक की पहचान लोफंदी निवासी बैसाखू पटेल के रूप में हुई है। डॉक्यूमेंट के आधार पर यह माना जा रहा है कि वह कहीं ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने घटना की जानकारी देकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और शाम तक पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दी गई। शव के गले में जिस हिसाब से गमछा बंधा है उस हिसाब से माना जा रहा है की हत्या करके लाश नदी में फेंका गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *