रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने सुदूर अंचलों में कार्य करने वाले किराए के शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है। नियमित शिक्षक दूर के स्कूलों में जाने के बजाए अपने स्थान पर किराए का शिक्षक पढ़ाने के लिए भेज रहे थे। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई थी। विभाग ने नियमित शिक्षको की तस्वीर भी पूरी जानकारी के साथ स्कूलों में लगाने के निर्देश दिए है।
शिक्षा विभाग में एक से बढ़कर एक फर्जीवाड़ा होता है। इसमें शिक्षक भी अछूते नहीं है। शिक्षकों की अच्छी सैलरी क्या हुई अपने स्थान पर किराए के शिक्षक पढ़ाने के लिए भेजने लगे है। बदले में वह किराए के शिक्षक को अपनी सैलरी का एक हिस्सा उसे भुगतान कर रहे है। सुदूर अंचलों के स्कूलों में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्थान पर किराए के शिक्षक रखने का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के कान खड़े हो गए है। यही कारण है कि स्कूल शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही प्रोक्सी अथवा एवजी शिक्षकों की जानकारी प्राप्त होने पर संकुल समन्वयकों के माध्यम से तत्काल इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को करवाते हुए एक्शन लेने कहा गया है। एवजी या प्रोक्सी शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए आगामी दस दिनों के भीतर सभी शालाओं में कार्यरत शासकीय शिक्षकों के फोटो और उनके नाम सहित विवरण बाहरी दीवार पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शासकीय शिक्षकों के दस्तावेजों का कार्यालय में वेरिफिकेशन करते हुए प्रमाणीकरण करने कहा गया है। शाला प्रबन्धन समिति के साथ सभी कार्यरत शासकीय शिक्षकों का परिचय सत्र आयोजित कर प्रत्येक शिक्षक द्वारा उनके समक्ष शाला गुणवत्ता सुधार हेतु लक्ष्य निर्धारित कर प्रस्तुतीकरण करने भी कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी शालाओं में आगामी दस दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है, जिससे राज्य स्तर से निरीक्षण के दौरान सभी शालाओं में यह व्यवस्था लागू होने की सूचना मिल सके।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
