जशपुर। अभी तक शिक्षकों के द्वारा शराब पीकर स्कूल पहुंचने की खबरें आती थीं, लेकिन अब महिला टीचर के द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आ रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय के टिकैतगंज प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका शराब के नशे में लड़खड़ाती हुई आई और गिर गई फिर बच्चों ने उठाकर शिक्षिका को कुर्सी में बिठाया। लेकिन कुछ ही देर में BEO निरीक्षण करने पहुंच गए।
बताया जा रहा है BEO जशपुर गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण में निकले थे। स्कूलों के निरीक्षण करते हुए वो टिकैतगंज प्राथमिक शाला पहुंचे, वहाँ 2 महिला शिक्षक पदस्थ है। एक शिक्षिका तो क्लास में थी लेकिन एक शिक्षिका क्लास रूम में बेसुध पड़ी हुई थी। इस पर BEO ने उनको आवाज दी। जगाने का भी प्रयास किया पर मैडम पर कोई असर ही नहीं हुआ। इस पर बच्चों ने बताया कि मैडम तो नशे में लड़खड़ाते हुए आई थीं और क्लास रूम में गिरकर बेहोश हो गईं। कुछ देर पहले ही उन्हें उठाकर कुर्सी पर बिठाया गया है।
इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल एडिशनल एसपी को फोन कर 2 महिला कांस्टेबल की मांग की। महिला कांस्टेबल आने के बाद महिला शिक्षिका को मुलाहिजा के लिए अस्पताल लाया गया और उसका एमएलसी कराया गया। एमएलसी रिपोर्ट क्या आयी है यह अभी पता नही चल पाया है लेकिन उन्होंने महिला शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु जिला शिक्षाधिकरी को लिख कर दे दिया है।
डेढ़ माह में 5 शिक्षक हो चुके हैं निलंबित
शिक्षा विभाग की ओर से लापरवाह और शराबी शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 16 जून से लेकर अब तक जिले में 5 शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। 5 में से 3 शिक्षकों को स्कूल में शराब पीकर पहुंचने की वजह से निलंबित किया गया है। वहीं एक शिक्षक पर अनुपस्थित रहने और एक के ऊपर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के मामले में कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
