लचर व्यवस्था के खुद शिकार हो गए पूर्व कलेक्टर मित्तर, बंगले में पानी भरा तो कोई नही आया, महापौर ने खड़े होकर निकलवाया पानी

बिलासपुर। कलेक्टर रहते हुए डॉ सारांस मित्तर ने जिले में कैसी व्यवस्था दी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जब बारिश का पानी उसके बंगले घुसा तो अधिकारियों को फोन लगाते रहे लेकिन किसी अधिकारी ने उनका फोन तक नही उठाया। अंततः उन्हें महापौर से निवेदन करना पड़ा और फिर निगम के कर्मचारी मशीन लेकर बंगले पहुंचे और बंगले में भरे पानी को बाहर निकाला। तब तक हाफ पेंट पहनकर वे खड़े रहे।

गुरुवार को शाम होते ही शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर के अन्य इलाकों के साथ राजेंद्र नगर स्थित कलेक्टर निवास में कमर तक पानी भर गया। बंगले में अभी भी पूर्व कलेक्टर डॉ सारांस मित्तर ही रह रहे हैं। बंगले में पानी भरते ही उन्होंने नगर निगम के अफसरों को फोन लगाया लेकिन किसी अधिकारी ने उनका फोन नहीं उठाया। तब उन्होंने महापौर रामशरण यादव को फोन लगाया और लगभग गिड़गिड़ाते हुए स्थिति से अवगत कराया। तब महापौर ने तुरन्त निगम के कर्मचारियों को लेकर कलेक्टर निवास पहुंचे,  महापौर के फोन के बाद पार्षद राजेश शुक्ला, जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला, इंजीनियर सुरेश बरुआ सहित अन्य अधिकारी भी पहुँचे। इसके बाद नगर निगम के मशीन से कलेक्टर बंगले में भरे पानी को निकलवाया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश के कारण श्री कांत वर्मा मार्ग, मित्रविहार, समता कालोनी, तालापारा, तैबा चौक,मरारगली, टेलीफोन रोड,साकेत अपार्टमेंट, पूराना बस स्टैंड, भारतहोरजरी लाईन,कश्यप कालोनी मे जल भराव की स्थिति से निपटने महापौर रामशरण यादव, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी व बाड़ नियंत्रण टीम राम अवतार चौहान रातभर पानी निकासी की व्यवस्था में लगे रहे। आपको बता दे कि डॉ मित्तर पिछले ढाई साल से जिले के कलेक्टर रहे है और अपने कार्यकाल का ज्यादातर समय AC चेंबर में बैठकर कलेक्ट्री की है। आम आदमी की समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं था। अब उनका यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है। लेकिन अभी वे कलेक्टर बंगला खाली नहीं किया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *