रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर ने एक नाबालिग युवती ने एक युवक को चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। युवती अपनी मां को स्कूटी में लेकर कहीं जा रही थी हॉर्न बजाने के बाद भी मृत युवक उसे साइड नहीं दिया जिससे उसको गुस्सा आ गया। बाद में पता चला युवक को कान से सुनाई नहीं देता था जिससे वह हॉर्न सुन नहीं पाया। फिलहाल पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर के कंकाली पारा इलाके में नाबालिग लड़की ने साइड नहीं देने पर युवक की हत्या कर दी। लड़की ने जिस युवक की जान ली उसका नाम सुदामा था। घटना कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लड़की से आजाद चौक थाने में पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के वक्त लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही थी। रास्ते में आगे-आगे साइकिल पर सुदामा भी चल रहा था। संकरे रास्ते में लड़की ने हॉर्न बजाकर सुदामा से हटने को कहा लेकिन सुदामा ने जगह नहीं दी। इस बीच लड़की के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी मां गिर पड़ी।
सुदामा को पकड़ने के लिए लपकी और उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर सुदामा का गला रेत दिया। जिससे सुदामा की वहीं मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुदामा बोल-सुन नहीं सकता था, इसलिए वो साइड देने के लिए बज रहे लड़की के स्कूटर के हॉर्न को सुन नहीं पाया। फिलहाल हुई छानबीन में पता चला है कि युवती इससे पहले भी कुछ मारपीट के मामलों में शामिल रही है। बदमाश प्रवृत्ति की लड़की अपने साथ चाकू लेकर घूमती थी।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
