रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट पर रेड करके 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये सेक्स रैकेट पांच सितारा स्तर के होटल “हयात” में चल रही थी।

होटल हयात में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों को पकड़ा है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल हयात में बाहर से युवतियां बुलाकर उनसे देहव्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी की टीम और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देर शाम कार्रवाई कर होटल से 11 युवतियों, दलाल और ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, मुंबई हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू से बुलाई गई थी। बताया जा रहा है की इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को शिकायतें भी मिल रही थी लेकिन कभी रेड डालने की हिम्मत नही कर पाई।

Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
