बिलासपुर। हत्या के एक मामले में पुलिस ने घटना के तीन साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम कहानी का मामला सामने आ रहा है। जिसमे आरोपी युवती से एक तरफा प्यार करता था लेकिन असफल होने पर वह युवती के प्रेमी की गला घोटकर हत्या कर दी। इस मामले की जांच पिछले तीन साल से चल रही थी। कई थानेदार आए और चले गए लेकिन घटना के तह तक नहीं जा सके।

हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस को तीन साल लग गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें ठाकुरकापा निवासी कालीचरण ध्रुव 2 जून 19 को अपनी प्रेमिका से मिलने छिरहा कापा अपने दोस्त करण ध्रुव और पिंटू पटेल के साथ दुपहिया वाहन से गया हुआ था। जिस दिन कालीचरण मिलने के लिए छिरहा कापा गया हुआ था उस दिन प्रेमिका के घर के पड़ोस में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। फिर कालीचरण अपनी प्रेमिका से मिलकर जब वापस जा रहा था। इसी बीच आरोपी संतोष जगत को जानकारी मिली और जाते वक्त पीछे से गले में गमछा बांधकर कालीचरण की हत्या कर दिया। हत्या की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने संतोष जगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने बताया कि वह उस लड़की से प्यार करता था परंतु लड़की उससे प्यार नहीं करती थी और कई बार उसने लड़की को कालीचरण का साथ छोड़ने से मना किया था। इसी बात से क्रोधित होकर संतोष जगत ने कालीचरण की हत्या कर दिया। इस बीच पुराने रिकॉर्ड को खंगालते हुए थाना प्रभारी एस आर साहू ने मामले में रुचि दिखाते हुए जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
