बिलासपुर। आजाद मंच के नेता विक्रांत तिवारी अपनी बोलेरो जिप से शहर लौट रहे थे की आसमां सिटी के पास तेज आवाज के साथ कुछ आया और कांच को छेद कर दिया। जिस तरह से कांच में छेद हुई है उससे गोली चलने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसे सकरी पुलिस गंभीरता से नहीं ली लेकिन SSP पारुल माथुर जांच का आश्वासन जरूर दिया है।

आजाद मंच के प्रमुख विक्रांत तिवारी दोपहर करीब एक बजे के आस पास काम से सकरी जा रहा था। जैन इन्टरनेशनल स्कूल के चन्द कदम आगे ही पहुंचा था की भयंकर आवाज के साथ कुछ आया और ड्राइवर की बाजू वाली सीट के सामने कांच को छेद कर दिया। विक्रांत तिवारी के अनुसार ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने गोली चलाया है।
इसके बाद यकायक बोलेरो की स्किन टुकड़ों टुकड़ों में दिखाई देने लगा। स्कीन के बीच में एक गोल छेद भी बन गया। इसके बाद वो तत्काल सकरी थाना पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि सामने से ना तो किसी ने पत्थर ही मारा है और ना ही किसी को गोली चलाते ही देखा है। ऐसी सूरत में समझ में नहीं आ रहा है कि स्क्रीन के बीचो बीच छेद कैसे हो गया। हां इस दौरान बंदूक से गोली छुटने की तरह आवाज जरूर सुनाई दी।
मामले में तत्काल पुलिस थाना और एडिश्नल एसपी से सम्पर्कि किया। मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची। साथ में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन कर बताया कि पत्थर का हमला नहीं है। और जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि आखिर स्क्रीन में किसने और क्यों हमला किया।
स्क्रीन पर गोली के निशान की तरह एक छेद जरूर बन गया है। विक्रांत तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी पारूल माथुर को भी दिया है। उन्होने आश्वासन दिया है कि मामले की छानबीन करेंगे। पता लगाएंगे कि यदि किसी ने जानबूझकर शरारत की है तो उसकी वजह क्या है। और स्क्रीन में छेद का क्या कारण है। विक्रांत ने बताया कि कहना मुश्किल है कि यह हादसा है या हमला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
