बिलासपुर। 60 साल का एक बुजुर्ग आज मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास पहुंचा। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उन्होंने 10 किलो मीटर का सफर गेड़ी चढ़कर तय किया। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आमना_सामना हुआ मुख्यमंत्री के मुंह से निकल गया_ अरे आप तो 60 साल के जवान हैं। जरा दिखाओ तो गेड़ी पर अपना हुनर।

दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रायपुर समेत राज्यभर के लोग शिरकत करने आते हैं। ऐसे ही एक शख्स तीरथराम सिन्हा हैं, जो रायपुर जिले से 10 किलोमीटर दूर जोरा गांव में रहते हैं। वे बताते हैं कि मैं पिछले दो साल से लगातार हरेली तिहार में मुख्यमंत्री से मिलने आ रहा था लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री जी को मेरे बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने स्वयं निवास के अंदर बुलवाया और मुझसे बात की। तीरथराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं जोरा से 10 किलोमीटर तक गेड़ी चढ़कर आया हूं और आपको गेड़ी पर चलकर दिखाना चाहता हूं। इस मुख्यमंत्री ने कहा कि जरा दिखाओ अपना हुनर। तीरथराम तत्काल उछलकर दोनों गेड़ी पर एक साथ चढ़ गये। उनके इस हुनर को देखकर मुख्यमंत्री बोल पड़े अरे वाह आप तो 60 साल के जवान हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तीरथराम ने कहा कि आज मिलकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश के मुखिया ने स्वयं संज्ञान लेकर मुझे मिलने बुलाया ये मेरे लिये बहुत बड़ी बात है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
