बिलासपुर।। पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकल के साथ 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। इनमे से दो चोर और चार खरीददार है। चोर शहर के अलग अलग क्षेत्रों से गाडियां चोरी करके बेचने का काम करते थे।

बिलासपुर शहर में बढ़ती मोटरसाइकल की चोरी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने ACCU के प्रभारी हरविंदर सिंह को आदेशित किया था। जिस पर ACCU की टीम के द्वारा मुखबिर लगा मोटरसाइकल चोरों की पतासाजी की जा रही थी कि इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कान्हा यादव निवासी चाटीडीह के द्वारा अपने साथी रवि निसाद निवासी बंधवापारा के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकल चोरी की है। मोटरसाइकल चोरी का खुलासा करते हुए राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) ने बताया कि ACCU को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी कान्हा यादव शहर में घूम घूम कर मोटरसाइकल चोरी करता है व चोरी की मोटर साइकलो को कुछ लोगो को बेचा है। इस सूचना के आधार पर ACCU की टीम ने आरोपी कान्हा यादव व रवि निसाद को घेराबंदी कर पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 10 नग मोटरसाइकल चोरी करने का अपराध कबुल किया आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मोटरसाइकल चोरी कर चार लोगों को मोटरसाइकल बेच चुके है। जिस पर टीम के द्वारा खरीदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकल जप्त की है।
00 पकड़े गये आरोपी-
1.कान्हा यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चाटीडीह सरकण्डा
2.रवि निषाद पिता बाबु लाल निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी इमलीभाठा सरकण्डा बिलासपुर।
00 पकड़े गए ख़रीददार-
1.शिवा ठाकुर पिता राम कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा
2.राजेश निषाद पिता श्याम दास निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी देवरीखुर्द
3.जेठूराम मेरसा पिता सौखी लाल मेरसा उम्र 30 वर्ष निवासी लारी पारा कोनी
4.राजेन्द्र कुर्रे पिता चौथ राम कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी कछार कोनी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
