बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के हरिहरपुर गांव निवासी प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक 35 वर्षीय युवक की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है की मृतक ने आरोपी को चोरी के मामले में बचाया था जिसके बदले उसे कुछ पैसे और मोटरसाइकल देने का वादा किया था। गोदेलाल यू ट्यूब में काफी लोकप्रिय है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जुलाई 2022 कि सुबह करीब 7:00 बजे जरहागांव थाना में मोबाइल से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास मुंगेली बिलासपुर मुख्य मार्ग में किनारे नाले में घायल पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस के पहुंचते तक घायल को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया जा चुका था। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देखकर जिला अस्पताल में भी पहुंचकर तस्दीक करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है ।मृतक के सिर में सामने तथा पीछे, बाई आंख के ऊपर, होठ में, जबड़े में तथा नाक में गंभीर चोटे आई है। अज्ञात मृतक की पहचान हेतु सोशल मीडिया मैं उसकी फोटो वायरल किया गया। मृतक का फोटो और हुलिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने पर 22 तारीख को मृतक के फोटो को पहचान कर उसके परिजन जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचे हैं तथा मृतक को अपने परिजन राज कुमार पात्रे उम्र 33 वर्ष हरिहरपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के रूप में पहचान किया। मृतक की पहचान के पश्चात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम करा कर डायरी प्राप्त कर जांच कार्यवाही में लिया। मुखबिर एवं मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि लगभग पांच छह माह पूर्व हरिहरपुर निवासी प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल गेंदले द्वारा चोरी का ट्रैक्टर ट्राली खरीदा गया था, जिसके बारे में पुलिस को पता चलने पर चोरी के आरोप में मृतक राजकुमार पात्रे ने गोफेलाल गेंदले के कहने पर आरोप अपने ऊपर लेकर जेल गया था। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए जरहागांव पुलिस द्वारा तत्काल साइबर सेल मुंगेली से तकनीकी मदद देते हुए घटनास्थल पर घटना के समय आरोपी गोफेलाल गेंदले की उपस्थिति सुनिश्चित होने तथा उसके विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर तत्काल गोफेलाल गेंदले को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
गोफेलाल गेंदले लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा तथा हत्या करना स्वीकार नहीं कर रहा था। इसके बाद उसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने एवं उसके विरुद्ध जुटाए गए सबूतों को दिखाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर गोफेलाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके द्वारा लगभग 6 माह पूर्व एक ट्रैक्टर ट्राली को किसी व्यक्ति से खरीदा गया था ,जो चोरी का था। पुलिस को पता चलने पर उसके कहने पर मृतक राजकुमार पात्रे चोरी के आरोप को अपने ऊपर ले कर जेल चला गया था।इसके बदले में उसके द्वारा मृतक को एक मोटरसाइकिल एवं कुछ पैसा देने का वादा किया गया था। जेल से छूट कर आने के बाद राजकुमार मोटरसाइकिल के लिए गोफेलाल को परेशान करने लगा। इससे तंग आकर 20 जुलाई को अपने साथी मनीष अनंत पिता सुखनंदन अनंत के साथ मिलकर उसकी हत्या करने योजना बनाई। घटना दिनांक 20 जुलाई को जब राजकुमार बिलासपुर से वापस अपने गांव आया तो गोफेलाल गेंदले तथा मनीष अनंत व देवचरण कोसली टेमरी ग्राम में एक साथ बैठकर शराब पिए। उसके बाद आरोपी गोफेलाल के कार वैगन आर क्रमांक सीजी 04 एमडी 8330 से धरमपुरा दशरंगपुर के बीच पहुंचे। यहां गाड़ी खड़ी करके गोफेलाल तथा मनीष ने मृतक राजकुमार को गाड़ी से उतार कर हाथापाई करने लगे और हत्या करने की नियत से पत्थर मारने लगे। इस लड़ाई झगड़े को देखकर देवचरण कोसले डरकर कर वहां से भाग गया। आरोपी गोफेलाल एवं मनीष अनंत ने राजकुमार को मरा हुआ समझ कर सड़क किनारे नाले में फेंक कर वहां से चले गए। इसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। प्रकरण में आरोपी गोफेलाल गेंदले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है तथा दूसरे आरोपी मनीष अनंत घटना दिनांक से अपने घर से फरार है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्र सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय साइबर सेल मुंगेली तथा समस्त थाना जरहागांव की सक्रिय भागीदारी रही ।गोफेलाल गेंदले छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार है तथा आसपास के क्षेत्रों में नाम है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
